बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लालबागचा राजा के दरबार में रिकॉर्ड चढ़ावा, तीसरे दिन 53 लाख रुपये दान

महाराष्ट्र समेत देशभर में गणेशोत्सव की धूम है। मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त बप्पा के चरणों में श्रद्धा के साथ चढ़ावा भी अर्पित कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गणेशोत्सव के तीसरे दिन लालबागचा…

V
V K Singh

1 मिनट

शेयर करें:
लालबागचा राजा के दरबार में रिकॉर्ड चढ़ावा, तीसरे दिन 53 लाख रुपये दान

महाराष्ट्र समेत देशभर में गणेशोत्सव की धूम है। मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्त बप्पा के चरणों में श्रद्धा के साथ चढ़ावा भी अर्पित कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, गणेशोत्सव के तीसरे दिन लालबागचा राजा को करीब 53 लाख रुपये का दान प्राप्त हुआ। इससे पहले दूसरे दिन भी लगभग 90 लाख रुपये का चढ़ावा आने की जानकारी सामने आई थी।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण लालबागचा राजा के दरबार में लगातार भीड़ बनी हुई है। गणेशोत्सव के दौरान हर साल यहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →