शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

राजस्थान: मिड-डे मील में छिपकली मिलने से हड़कंप, 36 से ज्यादा बच्चे बीमार

राजस्थान के उदयपुर जिले के सलूंबर क्षेत्र में सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में छिपकली मिलने के बाद 40 बच्चे बीमार पड़ गए थे। बच्चों को उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे

P
Pawan Kumar

1 मिनट राजस्थान

शेयर करें:
राजस्थान: मिड-डे मील में छिपकली मिलने से हड़कंप, 36 से ज्यादा बच्चे बीमार
राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ उपखंड के सूरवास गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद 36 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ उपखंड के सूरवास गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद 36 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बच्चों को परोसे जा रहे भोजन में छिपकली मिलने के बाद हड़कंप मच गया। उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद बच्चों को सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 खाना परोसते समय दिखी छिपकली

स्कूल की शिक्षिका मोनिका के मुताबिक, भोजन परोसने के दौरान बर्तन में छिपकली दिखाई दी। इसके बाद खाना बांटना तुरंत रोक दिया गया, लेकिन तब तक कई बच्चे भोजन कर चुके थे। कुछ ही देर में बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक अभिभावक मगाराम ने भोजन तैयार करने में लापरवाही का आरोप लगाया है।

 अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

घटना की सूचना मिलने पर सुजानगढ़ तहसीलदार अर्जुन लाल सालोदिया और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह भींचर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने भर्ती बच्चों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चिकित्सा और शिक्षा विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 अभिभावकों में नाराजगी

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। बच्चों के बीमार होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। भोजन में छिपकली मिलने और बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में जांच की मांग की जा रही है। फिलहाल बच्चों के इलाज और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि पर ध्यान दिया जा रहा है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →