
सुल्तानपुर: पुतला छीनने को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क

लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर में अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी की तलाश में पुलिस ने देर रात उनके घर दबिश दी। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर में दाखिल होते और परिजनों से बहस करते नजर आ रहे हैं।
Pawan Kumar
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा (ABHA) सैचुरेशन में सुल्तानपुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। लखनऊ में आयुष्मान संवाद कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. भारत भूषण को सम्मानित किया गया।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर की अदालत ने 2011 के अखिलेश वर्मा हत्याकांड में दो सगे भाइयों समेत पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी पर कुल 5.60 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन युवा खिलाड़ियों की मौत हो गई, तीन घायल हैं।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश में फिर बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी हुआ है। अयोध्या, बाराबंकी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर समेत दो से तीन दर्जन जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर में सोमवार शाम करीब 40 मिनट की तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से धनपतगंज, कूरेभार, जयसिंहपुर समेत कई इलाकों में धान और गन्ने की फसल बिछ गई। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से कूरेभार और धनपतगंज उपकेंद्र ठप हो गए।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र में शिक्षक दंपती मुकेश सिंह और विनीता सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक स्कूल में चोरी करते पकड़े जाने पर स्कूल के बस ड्राइवर राकेश यादव और उसके साथी आशीष यादव ने दोनों की हत्या कर दी थी।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर थाना क्षेत्र में शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर पंचकूला से देवरिया ले जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में शहीद के बेटे, भाई, भतीजे और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर की अमेठी बाड़ा गल्ला मंडी के व्यापारियों ने प्रेस वार्ता कर सवाल उठाया कि अदालत से नौ बार मौका मिलने के बावजूद नगर पालिका ने नजूल भूमि के मुकदमे में अपना पक्ष क्यों नहीं रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर के कूरेभार क्षेत्र में शारदा सहायक खंड-16 के कूरेभार-मंझुई नाले में पुल निर्माण के लिए बना अस्थायी रास्ता और शटरिंग न हटने से जल निकासी रुक गई। तीन दिन की बारिश के बाद मोकलपुर, बरसोमा, मसीरपुर समेत 11 गांवों में सैकड़ों बीघा धान डूब गया।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के आउटसोर्स चालक 1 नवंबर से एजेंसी की जगह सीधे निगम के संविदा पर होंगे। उनका मानदेय 1.75 रुपये से बढ़कर 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। सुल्तानपुर डिपो के 37 आउटसोर्स चालकों को इसका फायदा मिलेगा।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर के विंदेश्वरीगंज इलाके में बघौना मोड़ पर शुक्रवार दोपहर पारा बाजार से सरैहीं जा रहा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए, जिनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। पांच साल के शफक, एक साल की मन्नत और 18 वर्षीय शहजादी की हालत गंभीर है।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र के कुम्हीगांव में शिक्षक नेता मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) की हत्या का 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हुआ। स्कूल परिसर में दोनों के शव मिले थे। शिक्षक शनिवार को काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे और शाम 4:30 बजे तिकोनिया पार्क से कैंडल मार्च निकालेंगे।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर के चांदा में न्यू आयुषी पॉली क्लिनिक में शुक्रवार को सिजेरियन ऑपरेशन से मृत नवजात पैदा होने पर परिजनों ने डॉक्टर को पीटा। स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक सील कर दिया। यही क्लिनिक 30 अक्टूबर 2025 को सील होने के बाद नए नाम से फिर खुल गया था।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर के पयागीपुर चौराहे पर इस बार दुर्गा पूजा में कोलकाता शैली का 90 फुट ऊंचा भव्य पंडाल बनेगा। झारखंड के कारीगर करीब पांच लाख रुपये की लागत से इसे तैयार कर रहे हैं। 1975 में शुरू हुई यह पूजा अब 51 साल पूरे कर रही है।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर क्षेत्र में बरौंसा-वीरसिंहपुर मार्ग पर पुल बनने के बाद अस्थायी रास्ते की मिट्टी और शटरिंग न हटने से कूरेभार-मझुई नाला जाम हो गया। तीन दिन की बारिश के बाद 11 गांवों के सैकड़ों बीघा धान के खेत डूब गए हैं।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
सुल्तानपुर के अखण्डनगर क्षेत्र में ससुराल में रह रहे 28 वर्षीय युवक का शव घर से करीब 500 मीटर दूर तालाब में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क
गोसाईगंज बाजार से अंबेडकरनगर की भीटी तहसील होते हुए सुल्तानपुर के कूरेभार बाजार तक जाने वाली 17.17 किमी लंबी सड़क अभी सिर्फ 3.75 मीटर चौड़ी है। लोक निर्माण विभाग ने इसे 7 मीटर चौड़ा करने का 57.03 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क

*संग्रह अमीन हत्याकांड में वादी गवाही के लिए दोबारा तलब* –––––––––––– सुल्तानपुर। संग्रह अमीन हत्याकांड में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में सुनवाई के लिए तारीख नियत रही। मामले में आरोपी पक्ष की तरफ से हाईकोर्ट के आदेश की प्रति पेश करते हुए…
Vimlesh Kumar