लखनऊ में कारोबारी शिवा की मौत का रहस्य गहराया, पोस्टमार्टम में 10 गंभीर चोटें; आरोपी फरार
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शिवा के शरीर पर मौत से पहले 10 गंभीर चोटों के निशान मिले और अत्यधिक खून बहने व सदमे को मौत की वजह बताया गया है।
Pawan Kumar















