लखनऊ में 68 मध्यस्थ अधिवक्ताओं के लिए 40 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लखनऊ के गोमती नगर स्थित जेटीआरआई में 68 मध्यस्थ अधिवक्ताओं के लिए 40 घंटे का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम ‘मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लंबित विवादों को आपसी सहमति से सुलझाना और अदालतों पर मुकदमों का बोझ कम करना है।
Pawan Kumar


